बेल्लारी, कर्नाटक, Rahul Ganghi
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री मोइली ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि कांग्रेस को 224 सदस्यों वाली विधानसभा में 130 से कम सीटें नहीं मिलेंगी. जबकि भाजपा 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनावों में 60 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी. उन्होंने जनता दल-सेक्युलर (JD-S) पर भाजपा के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया और कहा कि लोग पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाले संगठन की ‘अवसरवाद की राजनीति’ को खारिज कर देंगे. मोइली ने कहा कि ‘बदलाव की हवा कांग्रेस के पक्ष में बह रही है. भाजपा की हालत खराब है. भाजपा कार्यकर्ताओं में कोई एकता नहीं है और टिकट न मिलने से नाराज उसके कई नेता पार्टी छोड़कर कांग्रेस या किसी अन्य दल में जगह खोज रहे हैं.’
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम वीरप्पा मोइली (Veerappa Moily) ने रविवार को दावा किया कि कर्नाटक (Karnataka) में ‘बदलाव की हवा’ बह रही है और उनकी पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में कम से कम 130 सीट मिलेंगी. मोइली ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए दक्षिण भारत में प्रवेश करने के दरवाजे ‘पूरी तरह से बंद’ हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि कर्नाटक ने केंद्र में सरकार के गठन में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. कर्नाटक के आगामी विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election-2023) में जीत 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के गठन का रास्ता तैयार करेगी.
Rahul Gandhi launched "Chhatron Ki Goonj" (Voice of Students) as a nationwide campaign of the…
The Bankipur Assembly by-election in Bihar has emerged as one of the most significant political…
The Monsoon Session of Parliament 2026 commenced on 20 July 2026 and is scheduled to…
The Dravida Munnetra Kazhagam (DMK) has publicly criticized the Indian National Congress over its political…
Counting of votes for the Assembly by-elections in Bankipur (Bihar), Datia (Madhya Pradesh), and Manjalpur…
The Cauvery River water-sharing dispute is one of India's longest-running interstate conflicts. It involves the…