परिसीमन पर INDIA ब्लॉक की बैठक खड़गे बोले लोकतंत्र के लिए खतरा है
परिसीमन पर INDIA ब्लॉक की बैठक
30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र शुरू हो रहा है। उससे पहले शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास, 10 राजाजी मार्ग पर INDIA ब्लॉक की बड़ी बैठक हुई। बैठक सुबह 11:30 बजे शुरू हुई।
बैठक में परिसीमन विधेयक पर चर्चा हुई। बैठक के बाद खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह संविधान संशोधन विधेयक लोकतंत्र के लिए एक गंभीर खतरा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार परिसीमन के नाम पर सीटें बढ़ाकर सत्ता में बने रहना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार लोकतंत्र को मजबूत करने के बजाय उसे नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है।
अब सबकी नजर 30 नवंबर के विशेष सत्र पर है। INDIA ब्लॉक ने साफ कर दिया है कि वह इस बिल का विरोध करेगा।















Join the discussion
Comments (0)