राजस्थान में सियासी भूचाल भजनलाल का गहलोत पर तीखा हमला, 24 घंटे में माफी मांगो

जोधपुर, जिसे अशोक गहलोत का गढ़ माना जाता है, उसी जोधपुर में जाकर सीएम भजनलाल शर्मा ने गहलोत पर सबसे बड़ा हमला बोल दिया। मौका था भाजपा की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली का।
मंच से भजनलाल बोले - गहलोत साहब, मैं आपको तीन बार के मुख्यमंत्री के तौर पर सम्मान करता था, लेकिन अब लगता है आप झूठ का सहारा लेते हैं।
इतना ही नहीं, उन्होंने सीधा आरोप लगा दिया कि गहलोत के टाइम में सीएमओ में ही नकल माफिया और पेपर लीक माफिया का कनेक्शन था। 2018 से 2023 के बीच REET, पुलिस कांस्टेबल, पटवारी, सबके पेपर लीक हुए। लाखों युवाओं का भविष्य खराब हुआ। किसान परेशान था, युवा बेरोजगार था।
अब आता है असली पंगा - 40 विला विवाद
आरोप है कि पूर्व ACS शिखर अग्रवाल ने अनंता कंपनी के जरिए जोधपुर और जयपुर में 40 विला और कॉटेज खरीदे। कांग्रेस का कहना है कि इस कंपनी को रियायत देने वाला बोर्ड खुद सीएम की अध्यक्षता वाला था। गहलोत ने इसी पर सवाल उठाया था कि सीएमओ में कुछ अप्रिय हो रहा है।
बस, इसी पर भजनलाल ने पलटवार किया। उन्होंने कांग्रेस का पुराना इतिहास भी याद दिला दिया। बोले, 1975 में आपातकाल लगाकर कांग्रेस ने ही लोकतंत्र को कुचला था। धारा 356 का गलत इस्तेमाल करके सरकारें गिराई थीं। और आज वही कांग्रेस हारने पर EVM, चुनाव आयोग और न्यायपालिका पर सवाल उठाती है।
अब गहलोत भी कहां चुप बैठने वाले थे। रात में ही उन्होंने X पर जवाब दे दिया।
गहलोत बोले - सीएम के आरोप पूरी तरह झूठे, बेबुनियाद और मनगढ़ंत हैं। अगर दम है तो सबूत और दस्तावेज के साथ सामने आओ। अगर सबूत नहीं दे सकते तो 24 घंटे के अंदर सार्वजनिक रूप से माफी मांगो।
उन्होंने उल्टा सीएम से ही पूछ लिया कि अनंता कंपनी को रियायत किसने दी? बोर्ड के अध्यक्ष तो आप ही हो, जवाब आपको देना चाहिए।
मतलब अब मामला सबूत लाओ या माफी मांगो पर आ गया है।
और इसी बीच भाजपा ने अगला दांव चल दिया है। 5 नवंबर को जयपुर में बड़ी रैली होगी। रामलीला मैदान से चौड़ा रास्ता होते हुए त्रिपोलिया गेट तक। इसमें केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल दोनों रहेंगे। टारगेट है 10 हजार से ज्यादा लोगों को जुटाना। मकसद है SIR और वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस के भ्रम को दूर करना।
अब सवाल ये है, क्या सीएम 24 घंटे में सबूत लाएंगे? या गहलोत को माफी मिलेगी? और क्या 5 नवंबर की जयपुर रैली इस लड़ाई को और बड़ा कर देगी?
कुछ सवाल - जवाब
सवाल भजनलाल ने गहलोत पर क्या आरोप लगाया?
जवाब गहलोत के टाइम में CMO में पेपर लीक माफिया का कनेक्शन था।
सवाल 40 विला विवाद क्या है?
जवाब आरोप है कि शिखर अग्रवाल ने अनंता कंपनी से 40 विला खरीदे।
सवाल गहलोत ने क्या जवाब दिया?
जवाब सबूत लाओ वरना 24 घंटे में माफी मांगो।
सवाल 5 नवंबर को जयपुर में क्या होगा?
जवाब रामलीला मैदान से त्रिपोलिया गेट तक भाजपा की बड़ी रैली होगी।








Join the discussion
Comments (0)