दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर लगाया सबसे बड़ा आरोप
About this video
कपिल मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा -
मैं अपील करता हूँ कि जितनी भी जगह कल रात को आग लगी है, उस पर एफआईआर दर्ज कराइए और जाँच कीजिए। और जिन लोगों के यहाँ आग लगी है, उनके यहाँ पर जाँच करके देखिए।
और खास तौर पर उन क्षेत्रों के आम आदमी पार्टी के एमएलए, उनके नेता और दिल्ली के जो आम आदमी पार्टी के नेता पंजाब में बैठे हुए हैं, इनके फोन रिकॉर्ड चेक किए जाएं।
1200 जगह आग का आंकड़ा
मिश्रा ने कहा - 1200 जगह पर पराली जलने का आंकड़ा सामने आ गया है। इस प्रकार की साजिश की जा रही है और दिवाली को टारगेट करके कैंपेन चलाया जा रहा है कि दिवाली को गाली दो, पटाखों को गाली दो, त्योहारों को गाली दो।
लेकिन असली आंकड़ा जो है - पहले आपने 10 साल दिल्ली में भ्रष्टाचार के कारण कुछ नहीं किया। उसके बाद आप पंजाब में भ्रष्टाचार का गंदा खेल खेल रहे हैं और दिवाली को टारगेट करके साजिश रच रहे हैं।
दिल्ली की जनता, पंजाब की जनता इस पाप को कभी माफ नहीं करेगी।
पोल्यूशन का आंकड़ा - पहली बार माइनस में
ये पहली बार है, ये पहली बार है कि प्री-दिवाली से पोस्ट-दिवाली में -1.33% का आंकड़ा आया है पोल्यूशन का।
आप कितनी भी साजिश कर लो, लेकिन जब लोगों की नीयत साफ होती है, वो मेहनत से काम करते हैं, जनता और सरकार मिलकर जुड़ती है, तो उसके परिणाम दिखते हैं।
ऐसा नहीं है कि पोल्यूशन खत्म हो गया, ऐसा नहीं है कि पोल्यूशन कोई समस्या नहीं है। लेकिन आप किसानों और दिवाली के बीच में लड़ाई पैदा करना चाहते हैं?
5-6-7 तारीख को 100-125 जगह, 8 तारीख को 1200 जगह कैसे?
मिश्रा ने सवाल उठाया - वही किसान जो 5 तारीख को, 6 तारीख को 100, सवा सौ जगह पर आग की घटना आती है, 7 तारीख को केवल सवा सौ जगह, 8 तारीख की शाम को 1200 जगह पर आग कैसे लग गई?
ये आंकड़ा आया और ये साइंटिफिक आंकड़ा है, ये सैटेलाइट का डाटा बोल रहा है। कैसे 10 गुना आग बढ़ गई ठीक दिवाली के दिन पंजाब के खेतों में?
भगवंत मान से अपील
मिश्रा ने कहा - पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जी को तुरंत इसकी जाँच करनी चाहिए। जहाँ-जहाँ कल रात को खासतौर पर आग लगाई गई है, उस पर एफआईआर दर्ज करानी चाहिए। दिल्ली से गए हुए नेता जो पंजाब में बैठे हैं, इनके फोन रिकॉर्ड चेक करने चाहिए।
केजरीवाल से अपील - सनातन को गाली मत दो
मिश्रा ने अंत में कहा - केजरीवाल से मैं फिर से कहना चाहता हूँ, ये सनातन को गाली देना, जब सरकार में बैठे थे तब भी यही करते थे। और कल से आपने ये जो पटाखों के खिलाफ, सनातन के खिलाफ ये पाप मत करिए। इस पाप के लिए आपको ईश्वर कभी माफ नहीं करेगा।
विडियो में क्या है -
00:00 - FIR की माँग
00:36 - फोन रिकॉर्ड चेक करो
01:11 - 1200 जगह आग का खुलासा
01:51 - केजरीवाल पर हमला








