अखिलेश यादव की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस | चुनाव आयोग को दिया बड़ा सुझाव | SIR पर बड़ा खुलासा
About this video
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग, SIR और वोटर लिस्ट को लेकर बहुत बड़ा बयान दिया है।
1. महाराष्ट्र और दूसरे प्रदेशों वाला खुलासा
अखिलेश यादव ने कहा - सुनने में आ रहा है कि जिस तरीके से महाराष्ट्र में और अन्य प्रदेशों में दूसरे प्रदेशों के लोगों के वोट बनवा दिए, लोग ट्रेनों से, बसों से भेजे गए, एक जगह से दूसरी जगह भेजे गए। ये भारतीय जनता पार्टी की तैयारी है। जिन राज्यों में चुनाव नहीं है, वहां से लोगों को बुलाया जाएगा और उनको वोटर लिस्ट में शामिल कर दिया जाएगा। क्योंकि UP खोए तो दिल्ली भी खो देंगे।
2. आधार से वोटर लिस्ट जोड़ने का सुझाव
अखिलेश यादव ने कहा - हमारा सुझाव ये है, सबके आधार बन गए हैं, कोई ऐसा व्यक्ति नहीं जिसका आधार ना बना हो। वोटर लिस्ट को आधार से जोड़ दिया जाए। सबके बायोमेट्रिक हैं, आंखों के रेटिना की भी इमेज सबकी है। बायोमेट्रिक लेकर चुनाव के दिन मतदाता सूची में हेरा-फेरी ना हो, बदलाव ना हो। अगर आखिरी दिन वोटर लिस्ट बदल दी तब क्या होगा?
3. डिजिटल इंडिया पर सवाल
अखिलेश यादव ने कहा - ये लोग डिजिटल इंडिया की बात करते हैं, विश्व गुरु बनने की बात करते हैं, AI की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। जब ये दावा करते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा मोबाइल यहां बन रहे हैं, सबसे ज्यादा इंटरनेट यूजर्स यहां हैं, सबसे ज्यादा ई-पेमेंट हम कर रहे हैं, तो फिर बायोमेट्रिक से क्यों घबरा रहे हैं ये लोग?
4. SIR के बाद नागरिकता का खतरा
अखिलेश यादव ने कहा - सच्चाई ये है कि जिस समय राशन का कार्ड होगा, आपका वोटर आईडी नहीं होगा, जब वोटर लिस्ट में नाम नहीं होगा, तो SIR के बाद नागरिकता छीनने का भी खतरा पैदा हो जाएगा। ये लोग आपकी नागरिकता छीनने की साजिश करना चाहते हैं।
5. गरीबों की योजनाएं छीनने का आरोप
अखिलेश यादव ने कहा - वोटर लिस्ट से नाम हटने के बाद जितनी भी सरकारी योजनाएं हैं वो गरीबों से छीन ली जाएंगी। बच्चियों को मिड-डे मील नहीं मिलेगा, मजदूरों को अपनी सुविधाएं नहीं मिलेंगी, गैस कनेक्शन छीन लेंगे, गरीबों का आवास छीन लेंगे, सब्सिडी छीन जाएगी, बैंक अकाउंट सीज कर देंगे। ये बड़ी साजिश है।
6. PDA वाला बयान
अखिलेश यादव ने कहा - इन्हें सुबह-शाम PDA का नाम सुनते ही नींद नहीं आ रही है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी से सावधान रहो। हम सब लोग मिलकर वोटर लिस्ट भी सुधारेंगे और भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश के चुनाव में हराएंगे।
विडियो में क्या है।
अखिलेश यादव की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू, चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल
00:35 - चुनाव आयोग सबसे बड़ी निष्पक्ष संस्था
01:10 - महाराष्ट्र वाला खुलासा
01:45 - BJP की तैयारी का आरोप
02:20 - आधार से वोटर लिस्ट जोड़ने का सुझाव
02:55 - बायोमेट्रिक वाली बात
03:20 - डिजिटल इंडिया पर सवाल
03:45 - SIR के बाद नागरिकता छीनने का खतरा
04:05 - गरीबों की योजनाएं छीनने का आरोप
04:25 - PDA वाला बयान और आखिरी चेतावनी








