भाजपा की सीट-साझेदारी बातचीत शुरू
2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपने एनडीए के साथी दलों से सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू कर दी है। भाजपा चाहती है कि गठबंधन में कोई नाराजगी न रहे और सब साथ मिलकर चुनाव लड़ें।
इसके लिए अलग-अलग नेताओं को अलग-अलग दलों से बात करने की जिम्मेदारी दी गई है। योगी आदित्यनाथ को रालोद के जयंत चौधरी से, ब्रजेश पाठक को अपना दल से, पंकज चौधरी को निषाद पार्टी से और केशव प्रसाद मौर्य को सुभासपा से बात करने के लिए कहा गया है।
भाजपा का मानना है कि अगर बातचीत जल्दी हो गई तो प्रचार में आसानी होगी।
साथी दल कितनी सीट मांग रहे हैं?
रिपोर्ट के मुताबिक, साथी दलों ने मिलकर 25 से 36 सीट की मांग रखी है। उनका कहना है कि उनका अपना वोट बैंक है और उनके बिना कई सीट पर भाजपा को नुकसान हो सकता है। साथी दल अपने प्रभाव वाले इलाकों में ज्यादा सीट चाहते हैं।
साथी दलों का कहना है कि उनकी वजह से ही कई सीट पर भाजपा को जीत मिलती है। इसलिए उन्हें सम्मानजनक सीट मिलनी चाहिए।















Join the discussion
Comments (0)