सामाजिक परिवर्तन मोर्चा यूपी में तीसरा मोर्चा आ गया
उत्तर प्रदेश की राजनीति में 21 नवंबर को सबसे बड़ी खबर सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की रही। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष एवं नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मिलकर इस नए मोर्चे का गठन किया है।
दोनों नेता सहारनपुर में साथ नजर आए। पहले कलेक्ट्रेट पहुंचे, वहां वक्फ मस्जिद के ध्वस्तीकरण के विरोध में ज्ञापन दिया, उसके बाद संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस प्रेस वार्ता में ओवैसी ने साफ कहा कि इस मोर्चे के आने से योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव दोनों को परेशानी हो रही है।
ओवैसी का कहना था कि अब तक यूपी में दो ही विकल्प थे - भाजपा और सपा। अब तीसरा मजबूत विकल्प आ गया है। जनता के पास अब एक और रास्ता है।
मोर्चे का दावा क्या है?
मोर्चे का दावा है कि यह भाजपा और सपा दोनों का विकल्प बनेगा। इस मोर्चे ने चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। ओवैसी का कहना है कि अब यूपी में तीसरा मजबूत दावेदार आ गया है।















Join the discussion
Comments (0)