चिराग पासवान का 403 चैलेंज यूपी में NDA में बवाल राजभर बोले जगह नहीं चिराग बोले अकेले लड़ेंगे

यूपी की राजनीति में अचानक से भूचाल आ गया है और यह भूचाल चिराग पासवान ने ला दिया है।
5 नवंबर को वाराणसी में चिराग पासवान ने नव संकल्प महासभा की। वाराणसी मतलब मोदी जी का क्षेत्र। वहीं से चिराग ने ऐसा बयान दिया कि पूरी BJP में हलचल मच गई।
चिराग ने साफ-साफ कहा, "अगर BJP से गठबंधन नहीं हुआ, तो मेरी पार्टी LJP (राम विलास) यूपी की सारी 403 सीट पर अकेले लड़ेगी।"
राजभर ने क्यों रोका?
अब आप सोचोगे, चिराग ऐसा क्यों बोल रहा है? इसकी वजह है राजभर।
कुछ दिन पहले BJP के सहयोगी ओम प्रकाश राजभर ने बोल दिया था, "यूपी में चिराग के लिए कोई जगह नहीं है।
राजभर को डर है। डर इस बात का कि अगर चिराग यूपी में आ गया, तो उसका राजभर वोट कट जाएगा। पूर्वांचल में राजभर और पासी वोट आस-पास ही रहता है। चिराग को पासी वोट चाहिए, राजभर को अपना वोट बचाना है। बस यहीं से लड़ाई शुरू हुई।
चिराग ने वाराणसी से क्या जवाब दिया?
चिराग ने कहा, "केंद्र में मैं NDA में हूं, बिहार में मैं NDA में हूं, यूपी में भी NDA में लड़ना चाहता हूं। लेकिन अभी तक औपचारिक बात ही शुरू नहीं हुई।
उसने नागालैंड का उदाहरण दिया। बोला, "नागालैंड में मैंने अकेले लड़ कर 2 MLA जीते थे। यूपी में भी लड़ सकता हूं।
चिराग ने ये भी कहा कि योगी जी से मेरे रिश्ते बहुत अच्छे हैं। और 28 नवंबर को लखनऊ में पार्टी का स्थापना दिवस मनाएंगे। मतलब वह यूपी में अपनी जमीन तलाशने आ गए हैं।
असली खेल दलित वोट का है।
अब असली खेल क्या है, वो समझिए। यूपी में दलित वोट लगभग 21% है। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा जाटव का है, जो मायावती के साथ है। उसके बाद पासी आता है। पासी वोट पूर्वांचल और अवध की 100 सीट पर असर डालता है। चिराग इसी पासी वोट को अपना बताता है।
BJP के पास पहले से ही 4 सहयोगी हैं। अपना दल, SBSP, निषाद पार्टी और RLD। अब चिराग 5वां सहयोगी बनना चाहता है। लेकिन राजभर उसको रोक रहा है।
BJP क्यों फंस गई?
BJP अब फंस गई है। अगर चिराग को लेती है तो राजभर नाराज, अगर नहीं लेती तो चिराग 403 सीट पर लड़ कर BJP का ही वोट काटेगा।
लोग सोशल मीडिया पर इसका मजाक भी उड़ा रहे हैं। कोई लिख रहा है, "ये बिहार नहीं है, यूपी में जमानत जब्त होगी।" कोई लिख रहा है, "ये BJP का वोट-कटवा है।"
आगे क्या होगा?
लेकिन एक बात पक्की है। चिराग ने यूपी की राजनीति में अपनी एंट्री का ऐलान कर दिया है। अब 2027 का चुनाव सिर्फ BJP vs SP का नहीं रहेगा। इसमें चिराग का भी नाम जुड़ गया है।
कुछ सवाल - जवाब
सवाल चिराग पासवान ने क्या ऐलान किया? जवाब अगर BJP से गठबंधन नहीं हुआ तो LJP यूपी की 403 सीटों पर अकेले लड़ेगी।
सवाल राजभर ने क्या बोला था?
जवाब राजभर ने बोला था कि यूपी में चिराग के लिए कोई जगह नहीं है।
सवाल चिराग ने वाराणसी क्यों चुना?
जवाब वाराणसी मोदी जी का क्षेत्र है, वहां से ऐलान करने से पूरे देश में खबर बनी।
सवाल LJP का स्थापना दिवस कब है?
जवाब 28 नवंबर को लखनऊ में स्थापना दिवस मनाया जाएगा।








Join the discussion
Comments (0)