गुजरात में कांग्रेस का बड़ा दांव हर बूथ पर होगा वोट रक्षक 26 नवंबर को देश भर में होगा एंटी एसआईआर मार्च
वोट रक्षक क्या है?
गुजरात कांग्रेस ने एक नया अभियान शुरू किया है, जिसका नाम है वोट रक्षक। हर मतदान केंद्र पर एक वोट रक्षक नियुक्त किया जाएगा। उसका काम होगा वोटर लिस्ट की देखभाल करना, किसी का नाम गलत तरीके से न कटे इस पर नजर रखना और अगर नाम कट गया है तो उसे फॉर्म 6 से दोबारा जुड़वाना। कांग्रेस का आरोप है कि एसआईआर के दौरान लाखों असली वोटर के नाम काट दिए गए। इसलिए अब पार्टी खुद मैदान में उतर गई है।
25-26 नवंबर को क्या होने वाला है?
कांग्रेस के अनुसार 25 नवंबर को पूरे गुजरात में कांग्रेस मार्च करेगी। 26 नवंबर को संविधान दिवस पर देश भर में एंटी-एसआईआर विरोध होगा। कांग्रेस ने कहा है कि यह सिर्फ चुनाव का मुद्दा नहीं है, यह संविधान का मुद्दा है। वोट का अधिकार संविधान ने दिया है, उसे कोई छीन नहीं सकता।















Join the discussion
Comments (0)