हरियाणा में CM सैनी की बड़ी बैठक सस्पेंड विधायकों ने चौंकाया
हरियाणा की राजनीति आज चंडीगढ़ में गरम रही।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने आवास पर BJP विधायकों के साथ बड़ी बैठक की। इस बैठक में पिछले 2 साल की CM घोषणाओं का रिव्यू हुआ। सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि बैठक में कांग्रेस से सस्पेंड किए गए 4 विधायक भी पहुंच गए। इससे हरियाणा में नए सियासी समीकरण की चर्चा तेज हो गई है।
बैठक में अलग-अलग टेबल लगाई गई थीं।
हर टेबल पर विधायक और अधिकारी थे। CM ने हर विधायक से एक-एक करके बात की और अधिकारियों को कहा कि 2 महीने में सभी घोषणाएं पूरी होनी चाहिए। पुंडरी के विधायक सतपाल जांबा ने बताया कि विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा हुई। कई विधायकों ने अपने हल्के की सड़क, पानी, बिजली और नौकरियों की समस्या उठाई।
सस्पेंड विधायकों की एंट्री से हड़कंप
कांग्रेस से सस्पेंड जरनैल सिंह, शैली चौधरी, रेणुबाला और मोहम्मद इसराइल भी बैठक में पहुंचे। BJP विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि उन्हें BJP की नीतियों में विश्वास होगा तभी आए हैं। जरनैल सिंह ने कहा कि वो सरकार के 2 साल के काम से खुश हैं। उन्होंने कहा कि विकास के लिए सरकार के साथ रहना जरूरी है।















Join the discussion
Comments (0)