कांग्रेस गठबंधन में 181 सीट पर खींचतान अखिलेश बोले सीट उसको मिलेगी जो जीतेगा

अखिलेश यादव ने क्या बोला?
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 14 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की मांग के संकेत दिए
जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस कितनी सीट मांग रही है, तो उन्होंने सीधा आंकड़ा नहीं बताया। पहले बोले 100 से ज्यादा, फिर बोले 200 से थोड़ा कम, और अंत में बोले - 180 में 1 जोड़ दीजिए।
इसी संकेत से यह बात सामने आई कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से 181 सीट की मांग रखी है। लेकिन अखिलेश ने इसके साथ यह भी साफ कर दिया कि यह सिर्फ मांग का संकेत है, अंतिम समझौता नहीं है।
उन्होंने कहा, कांग्रेस से हमारा रिश्ता बहुत अच्छा है। इंडिया गठबंधन वही है जो पहले था, इसमें कोई बदलाव नहीं है। सपा और इंडिया मिलकर भाजपा को हराएंगे। हमने तय कर लिया है हम कितनी सीट पर लड़ेंगे।
सीट का फॉर्मूला क्या होगा?
अखिलेश यादव ने 15 नवंबर को मैनपुरी में दूसरा बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, कांग्रेस के साथ हमारी बातचीत आगे बढ़ेगी। हम हर पहलू पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
उन्होंने दोहराते हुए कहा, हम दोनों मिलकर तय करेंगे कौन सी पार्टी जीतने की स्थिति में है। जिस पार्टी के पास सीट जीतने का बेहतर मौका होगा, उसे वह सीट दे दी जाएगी।
इस बयान से यह साफ हो गया कि सपा सीट की संख्या से ज्यादा जीतने की संभावना को महत्व दे रही है। सपा का मानना है कि जो पार्टी उस सीट पर मजबूत है, उसे ही वहां से लड़ना चाहिए।
कांग्रेस का स्टैंड क्या है?
कांग्रेस ने 16 नवंबर को दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर बड़ी बैठक की। इसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल और यूपी के नेता मौजूद थे।
सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने बैठक में कहा कि सीट बंटवारा सम्मानजनक तरीके से होना चाहिए। सपा हमारी महत्वपूर्ण सहयोगी है। सबको साथ लेकर चलना है।
कांग्रेस ने बातचीत के लिए 5 सदस्यीय कमेटी बनाई है। इसमें प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, राजेंद्र पाल गौतम, आराधना मिश्रा मोना और इमरान मसूद शामिल हैं। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, कांग्रेस दिसंबर के पहले हफ्ते से यूपी में हाई-स्पीड कैंपेन शुरू करेगी।
बैठक क्यों टली?
17 नवंबर को सपा और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर बैठक होनी थी, लेकिन वह टल गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब पहले दोनों दल अपनी-अपनी कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाएंगे। उसके बाद ही सीट पर बात होगी।
कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने भी कहा है कि सीट की अंतिम संख्या बातचीत के बाद ही साफ होगी।
पिछला रिकॉर्ड क्या कहता है?इसमें सपा को 37 और कांग्रेस को 6 सीटें मिली थीं।
2024 के लोकसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस ने मिलकर यूपी में 43 सीट जीती थी। इसमें सपा को 37 और कांग्रेस को 6 सीटें मिली थी। लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ 2 सीटें मिली थीं, जबकि सपा को 111 सीटें मिली थीं। इसी वजह से कांग्रेस अब ज्यादा सीट मांग रही है ताकि उसका संगठन मजबूत हो सके।
अब आगे क्या होगा?
अभी तक 181 सीट की पूरी लिस्ट किसी पार्टी ने आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की है। सोशल मीडिया पर घूम रही लिस्ट को अंतिम मत माना जाए। अंतिम फैसला कोऑर्डिनेशन कमेटी की बातचीत के बाद ही आएगा।
साफ है, गठबंधन टूटा नहीं है, सिर्फ सीट की संख्या पर बात चल रही है।
कुछ सवाल - जवाब
सवाल कांग्रेस ने कितनी सीट मांगी है?
जवाब अखिलेश यादव के संकेत के मुताबिक, कांग्रेस ने 181 सीट की मांग रखी है। यह अंतिम समझौता नहीं है।
सवाल अखिलेश यादव का सीट पर क्या फॉर्मूला है?
जवाब अखिलेश बोले, सीट उस पार्टी को मिलेगी जो उस सीट पर जीतने की स्थिति में होगी। जीतने की संभावना ही आधार होगा।
सवाल क्या सपा-कांग्रेस गठबंधन टूट गया है?
जवाब नहीं, गठबंधन पक्का है। अखिलेश बोले, इंडिया गठबंधन वही है जो पहले था, इसमें कोई बदलाव नहीं है।









Join the discussion
Comments (0)