उत्तराखंड में चुनाव तैयारी तेज सुरक्षा का बड़ा प्लान
उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं,
लेकिन तैयारी अभी से शुरू हो गई है। निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा के लिए 70 से ज्यादा अर्द्धसैनिक कंपनियां मांगी हैं। 10 हजार होमगार्ड भी पड़ोसी राज्यों से बुलाए जाएंगे। हर बूथ पर CCTV और लाइव प्रसारण होगा। CM धामी ने जनता की समस्याएं सुनीं और नौकरियों का हिसाब दिया।
चुनाव की सुरक्षा तैयारी पूरी
50 हजार कर्मी चुनाव कराएंगे, 20 हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मी तैनात होंगे। उत्तराखंड पुलिस के 15 हजार जवान लगेंगे। सी-विजिल एप से आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत की जा सकेगी। आयोग का कहना है कि पहाड़ी इलाकों में भी हर बूथ पर सुरक्षा होगी।
CM धामी का दावा
CM धामी ने कहा कि 5 साल में 36 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी। 100 से ज्यादा नकल माफिया जेल भेजे गए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि लोगों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। जनता की समस्या का समाधान मौके पर ही होना चाहिए। इसी दौरान धन्य धन्य धामी जी गीत भी लॉन्च हुआ।















Join the discussion
Comments (0)