चंडीगढ़ MC चुनाव में सीटों पर पेंच
चंडीगढ़ में 23 दिसंबर को नगर निगम चुनाव होने हैं।
BJP और अकाली दल ने 4 साल बाद फिर गठबंधन किया है। लेकिन गठबंधन के 1 दिन बाद ही सीट बंटवारे पर पेंच फंस गया। अकाली दल ने 35 में से 12 वार्ड मांगे हैं। BJP के लिए ये मांग मुश्किल हो गई है क्योंकि उसके अपने भी कई दावेदार हैं।
अकाली की मांग क्यों बढ़ी?
चंडीगढ़ अकाली अध्यक्ष चरणजीत सिंह ने कहा कि 2016 में 26 वार्ड में से 4 सीटें मिली थीं, जो बहुत कम थीं। अब 35 वार्ड हैं तो 30 प्रतिशत यानी 12 सीटें तो मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम परिवार हैं, लेकिन हक भी चाहिए। अकाली का कहना है कि सिख वोटर उनके साथ हैं, इसलिए उन्हें सम्मानजनक सीटें मिलनी चाहिए।
BJP का जवाब और मंथन
BJP नेता संजय टंडन ने कहा कि BJP-अकाली नाखून और मांस की तरह हैं। 1 प्लस 1 मिलकर 11 बनेंगे। BJP चंडीगढ़ अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने कहा कि गठबंधन से मजबूत प्रदर्शन होगा। अंदरखाने BJP में भी मंथन चल रहा है कि अकाली को कितनी सीटें दी जाएं, ताकि अपने कार्यकर्ता नाराज न हों।















Join the discussion
Comments (0)