पंजाब इलेक्शन AAP ने 31 सीटों पर फाइनल किए उम्मीदवार
About this video
Punjab में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है।
CM Bhagwant Mann ने बताया कि मीटिंग में विधानसभा 2027 की टिकटों पर विचार-विमर्श और मंथन हुआ। इससे पहले टिकट कमेटी में सर्वे रिपोर्ट और जनता के views पर चर्चा हुई थी।
इस बार 31 सीटें फाइनल हुई हैं। इससे पहले 40 सीटें फाइनल हो चुकी थीं। इस तरह अब तक कुल 71 फाइनल हो चुके हैं।
CM Mann ने कहा कि इसमें नए-नए लड़के भी हैं और जिनका काम अच्छा है, उनको टिकट दी गई है। AAP में कोई कोटा सिस्टम नहीं है, कोई सिफारिश नहीं चलती, कोई लॉबी नहीं चलती। यहां सिर्फ काम चलता है और जनता में उसकी लोकप्रियता देखी जाती है।
उन्होंने कहा कि कई उम्मीदवारों को तो TV के जरिए ही पता चलेगा कि उनको टिकट मिली है। AAP ने पहले भी मोबाइल ठीक करने वाले को टिकट दी थी, और इस बार भी उसी को टिकट मिली है।








