दिल्ली में शाह बोले राहुल संविधान की बात करते हैं संस्थाओं का मजाक उड़ाते हैं
26 नवंबर को संविधान दिवस पर दिल्ली BJP के संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोला।
शाह ने क्या कहा?
शाह ने कहा - कांग्रेस महिला आरक्षण बिल को रोक रही है। राहुल संविधान की बात करते हैं, लेकिन संस्थाओं का मजाक उड़ाते हैं। महिलाओं को 33% आरक्षण जरूर मिलेगा। राहुल नहीं रोक पाएंगे। शाह ने कहा - कांग्रेस ने संविधान संशोधन करके अधिकारों को कमजोर किया, BJP ने GST के लिए 101वां, पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने के लिए 102वां, EWS को 10% आरक्षण के लिए 103वां और महिला आरक्षण के लिए 106वां संशोधन किया।
शाह ने UCC पर भी कहा - हर BJP शासित राज्य में UCC लागू करेंगे। संविधान निर्माताओं ने UCC को नीति निर्देशक तत्वों में रखा था।















Join the discussion
Comments (0)