हरियाणा में विपक्ष का CM सैनी पर हमला दीपेंद्र बोले गैंगस्टर राज
चंडीगढ़
25 नवंबर की देर रात रोहतक में हुई खूनी वारदात के बाद 27 नवंबर को कांग्रेस ने CM नायब सिंह सैनी पर सीधा हमला बोल दिया। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा - हरियाणा में कानून व्यवस्था चरमरा गई है।
रोहतक में क्या हुआ?
25 नवंबर की देर रात करीब 12:30 बजे रोहतक के खरावड़ गांव के पास मिलन ढाबे पर फायरिंग हुई। ये ढाबा खरावड़ पुलिस चौकी से महज 50 कदम दूर है। रिपोर्ट के अनुसार स्विफ्ट कार में सवार 5 हथियारबंद बदमाश पहुंचे और खाना खा रहे युवकों पर फायरिंग कर दी। 50 से ज्यादा राउंड फायरिंग की बात सामने आई।
इसमें 4 युवकों की मौत हुई। मृतकों में 3 झज्जर के डीघल गांव के और 1 बेरी क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि ये गैंगवार से जुड़ा मामला लग रहा है। भाऊ रिटोलिया और सन्नी रिटोलिया गैंग के बीच पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
















Join the discussion
Comments (0)