हार्दिक पटेल का पोस्ट बना चर्चा का विषय - बोले, मेरी चुप्पी को कमजोरी मत समझो
गुजरात की राजनीति में 25 नवंबर को एक सोशल मीडिया पोस्ट ने सबसे ज्यादा हलचल मचा दी।
विरमगाम के BJP विधायक हार्दिक पटेल ने अपनी तस्वीर के साथ पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा - मेरी शांति को मेरी कमजोरी समझने की गलती मत करो। हर जवाब शब्दों में देना जरूरी नहीं होता।
इस पोस्ट में हार्दिक ने किसी व्यक्ति, नेता या पार्टी का नाम नहीं लिया। इसी वजह से चर्चा और तेज हो गई। यह पोस्ट 26 नवंबर को चर्चा में आई। गुजरात में अगले साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए हर पोस्ट का सियासी मतलब निकाला जा रहा है।
हार्दिक ने क्या लिखा?
हार्दिक का पूरा टेक्स्ट यही था - मेरी शांति को मेरी कमजोरी समझने की गलती मत करो। हर जवाब शब्दों में देना जरूरी नहीं होता। इसके बाद उनके पुराने साथी अल्पेश कथीरिया ने हार्दिक के साथ अपनी पुरानी तस्वीर शेयर की और लिखा - हमारी खामोशी को कमजोरी समझने की गलती मत करो। हमारे आत्म-सम्मान को अपनी शर्तों से मत तौलो। जब वक्त आएगा, तो हममें इतिहास रचने की ताकत है। हमें हर पन्ने पर अपना नाम लिखवाने की कोई चाहत नहीं है। जय हो।















Join the discussion
Comments (0)