राजस्थान में कांग्रेस की बड़ी जीत 37 में से 24 जिला प्रमुख जीते BJP को सिर्फ 10 मिले
25 नवंबर को हुए चुनाव में कांग्रेस ने 37 में से 24 जिला प्रमुख पद जीते, BJP को सिर्फ 10 मिले। BAP को 2 - डूंगरपुर और बांसवाड़ा, RLP को 1 - नागौर मिला।
नतीजा क्या आया?
राज्य चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस को 24, BJP को 10, BAP को 2, RLP को 1 सीट मिली। कांग्रेस को पहले से 23 जिलों में बहुमत था, लेकिन क्रॉस वोटिंग से उसने 24 पर कब्जा कर लिया। BJP को 5 जिलों में बहुमत था - अजमेर, ब्यावर, झालावाड़, पाली, उदयपुर। लेकिन ब्यावर में BJP के बहुमत के बावजूद कांग्रेस की ममता गुर्जर ने निर्मला देवी को 14-13 से हरा दिया। चूरू में कांग्रेस के बहुमत के बावजूद BJP की कनिका सिंह जीत गईं।
8 जिलों में किसी को बहुमत नहीं था, वहां BJP ने 5 जीते - बालोतरा, डीडवाना-कुचामन, डीग, खैरथल-तिजारा, प्रतापगढ़। BAP ने बांसवाड़ा और डूंगरपुर जीते। कांग्रेस ने सलूंबर जीता। जैसलमेर में 21 साल की संतोष कुमारी, जयपुर में यशवीर सूरा जीते।















Join the discussion
Comments (0)