गुजरात में संविधान पर सियासी जंग छिड़ी
गुजरात की राजनीति में आज संविधान,
वोट के अधिकार और लोकतंत्र को लेकर बड़ी टक्कर देखने को मिली। अहमदाबाद में कांग्रेस ने संविधान रक्षा मार्च निकाला। इस मार्च की शुरुआत राजीव गांधी भवन से हुई। इसमें प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा, शक्तिसिंह गोहिल, गेनीबेन ठाकोर समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। हजारों कार्यकर्ताओं ने हाथ में संविधान की कॉपी और तिरंगा लेकर मार्च किया। कार्यकर्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी और वोट चोर गद्दी छोड़ो के नारे लगाए।
मार्च के दौरान माहौल पूरी तरह सियासी हो गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज देश में संविधान को कमजोर किया जा रहा है। वोटर लिस्ट से लोगों के नाम गलत तरीके से काटे जा रहे हैं। इससे चुनाव प्रभावित हो रहा है। अमित चावड़ा ने कहा कि ये मार्च किसी चुनाव के लिए नहीं है, बल्कि लोगों के वोट के अधिकार को बचाने के लिए है।
कांग्रेस के बड़े आरोप
कांग्रेस का कहना है कि गुजरात में SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के नाम पर लाखों लोगों के नाम काटे जा रहे हैं। जो लोग सालों से एक ही जगह रह रहे हैं, उनका नाम भी लिस्ट से गायब हो रहा है। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई।















Join the discussion
Comments (0)