नेता चुनाव आते ही साइकिल-ट्रैक्टर पर क्यों आ जाते हैं

साइकिल = आम आदमी का सिंबल
12 Nov को Charanjit Singh Channi ने Chamkaur Sahib से Jawani Sambhal Yatra शुरू की - 8 दिन, 625 KM, 27-28 हल्कों में।
Channi बोला "मैं गाड़ियों वाला नहीं हूँ, मैं साइकिलों वाला हूँ"
साथ में 2000 साइकिल वाले चल रहे हैं। मतलब साफ है - मैं VIP नहीं, तुम्हारे जैसा ही हूँ।
ट्रैक्टर = किसान + इज्जत का सिंबल
पंजाब में ट्रैक्टर सिर्फ मशीन नहीं, स्टेटस सिंबल है।
पंजाब के पास देश की सिर्फ 1.53% जमीन है, पर देश के 8% से ज्यादा ट्रैक्टर पंजाब में हैं। पंजाब में 5 से 5.25 लाख ट्रैक्टर हैं, जबकि जरूरत सिर्फ 1 से 1.25 लाख की है। गाँव में बड़ा ट्रैक्टर = बड़ी इज्जत।
2020 से ट्रैक्टर और बड़ा हो गया
Rahul Gandhi ने 2020 में Kheti Bachao Yatra ट्रैक्टर पर ही निकाली थी, Amarinder Singh के साथ।
दिल्ली बॉर्डर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ही किसानों का घर बन गया था।
2022 में AAP के MLA - Narinder Kaur Bharaj स्कूटी पर, Gurdev Singh Dev Maan साइकिल पर विधानसभा गए थे। VIP कल्चर खत्म करने का मैसेज था।
कुछ सवाल जवाब
सवाल चन्नी ने साइकिल यात्रा क्यों निकाली?
जवाब युवाओं को नशे के खिलाफ जगाने के लिए और ये बताने के लिए कि वो आम आदमी के नेता हैं।
सवाल पंजाब में इतने ट्रैक्टर क्यों हैं?
जवाब जरूरत 1.25 लाख की है, पर हैं 5 लाख से ज्यादा। क्योंकि पंजाब में ट्रैक्टर इज्जत का सिंबल है।
सवाल नेता चुनाव में ही साइकिल क्यों पकड़ते हैं?
जवाब चूँकि साइकिल गरीबों का प्रतीक है, ट्रैक्टर किसानों का प्रतीक है। यही मैसेज वोट लाता है।









Join the discussion
Comments (0)