राहुल गांधी का बड़ा आरोप 'पीएम मोदी मेरा फोन टैप करवा रहे हैं

नई दिल्ली में आज राजनीति में बड़ा धमाका हो गया है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सबसे बड़ा आरोप लगा दिया है।
राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर 'Ask Me' सेशन के दौरान कहा "मेरे सारे आरोपों के सबूत मेरे फोन में हैं, जिसे प्रधानमंत्री टैप करवा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जिस दिन पीएम मोदी उनके साथ आमने-सामने बहस के लिए आएंगे, उसी दिन सबको पता चल जाएगा कि कौन विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रहा है, कौन देश विरोधी है और कौन कब से देश विरोधी गतिविधियों में शामिल है।
राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी को खुली बहस की चुनौती दी है। उन्होंने कहा "मैं गारंटी देता हूं, मेरे साथ आमने-सामने की बहस के बाद प्रधानमंत्री पद पर नहीं रहेंगे।
उन्होंने कहा कि उन्हें संसद में कई मुद्दों पर बोलने नहीं दिया गया। इनमें वोट चोरी, एसआईआर, चीन, जनरल नरवणे की किताब और एपस्टीन जैसे मुद्दे शामिल हैं। राहुल ने कहा कि वह चाहते हैं कि पीएम मोदी एक तरफ बैठें और वह दूसरी तरफ, दोनों के बीच सीधे सवाल-जवाब हों।
भारतीय युवा कांग्रेस ने इस वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए लिखा - "प्रधानमंत्री जी, कैमरे के सामने भाषण तो बहुत हुए। अब बिना टेलीप्रॉम्प्टर, बिना स्क्रिप्ट, राहुल गांधी के सामने बैठकर सवालों के जवाब देने की हिम्मत दिखाइए।
इस आरोप के बाद बीजेपी ने पलटवार किया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि राहुल गांधी संसद में बहस से बच रहे हैं। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा - "आरोप लगाना और भाग खड़ा होना उनकी पुरानी फितरत है। फोन टैपिंग का आरोप भी उनकी हल्ला बोल राजनीति का हिस्सा है।
वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आज के दौर में टेक्नोलॉजी के जरिए कुछ भी संभव है, इसलिए फोन टैपिंग की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
गौरतलब है कि पेगासस जासूसी विवाद में भी राहुल गांधी का नाम सामने आया था। जुलाई 2021 में दावा किया गया था कि उनकी फोन निगरानी की सूची में शामिल था। उस वक्त भी यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया था।
अब सवाल ये है कि क्या पीएम मोदी राहुल गांधी की बहस की चुनौती स्वीकार करेंगे? क्या फोन टैपिंग का आरोप सच है? इसका जवाब आने वाले दिनों में मिलेगा।
कुछ सवाल-जवाब
सवाल राहुल गांधी ने क्या आरोप लगाया?
जवाब उन्होंने कहा कि पीएम मोदी उनका फोन टैप करवा रहे हैं और उनके फोन में सारे सबूत हैं।
सवाल राहुल गांधी ने पीएम मोदी को क्या चुनौती दी?
जवाब उन्होंने 1-on-1 खुली बहस की चुनौती दी, बोले - बिना टेलीप्रॉम्प्टर के सामने बैठकर जवाब दो।
सवाल बीजेपी ने इस पर क्या कहा?
जवाब बीजेपी ने कहा कि राहुल गांधी सुर्खियों में रहने के लिए ऐसे आरोप लगाते हैं और संसद में बहस से भागते हैं।








Join the discussion
Comments (0)