हरियाणा में फिर गरमाया वोट चोरी का मुद्दा दीपेंद्र हुड्डा ने BJP को घेरा

18 नवंबर 2026 को करनाल के कैरवाली गांव में कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल हुई। इसमें रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे। यह चौपाल कांग्रेस नेता सतीश राणा कैरवाली की ओर से रखी गई थी।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में 2024 का विधानसभा चुनाव जनता के वोट से नहीं, बल्कि गड़बड़ी से जीता गया। हुड्डा ने कहा कि वोटिंग वाले दिन शाम तक 61% मतदान था, लेकिन गिनती वाले दिन यह 68% कैसे हो गया। यह 7% वोट कहां से आया, इसका जवाब चुनाव आयोग को देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि BJP सरकार जनसमर्थन से नहीं, बल्कि चुनाव प्रबंधन, चुनाव आयोग के दुरुपयोग और काले धन से सत्ता में आई है।
उसी शाम उन्होंने करनाल के फूसगढ़ में भी चौपाल को संबोधित किया।
23 सीटों वाला डेटा क्या है?
दीपेंद्र हुड्डा ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 3 राज्यों की 200 विधानसभा सीटों पर शाम 5 बजे के बाद की वोटिंग का डेटा चुनाव आयोग की रिपोर्ट में नहीं मिला।















Join the discussion
Comments (0)