लद्दाख में सियासी घमासान सर्दी में चुनाव धरना और भाजपा की पहली जीत

लद्दाख इस समय देश की सबसे चर्चित राजनीति का केंद्र बना हुआ है। एक तरफ कड़ाके की सर्दी में हिल काउंसिल चुनाव की तैयारी है, दूसरी तरफ लेह और कारगिल में धरना, भूख हड़ताल और कोर्ट की लड़ाई चल रही है।
लद्दाख प्रशासन ने 8 हिल काउंसिलों के लिए चुनाव का ऐलान किया है।
कुल 100 सीटों पर 4 दिसंबर को मतदान होगा और 8 दिसंबर को मतगणना होगी। नामांकन की प्रक्रिया 17 नवंबर को खत्म हुई थी। कुल 541 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। इनमें निर्दलीय 276, कांग्रेस 126 और भाजपा के 125 उम्मीदवार शामिल हैं। महिलाओं के लिए भी कई सीटें आरक्षित की गई हैं। लेह में 22 में से 8 सीटें महिलाओं के लिए हैं।
चुनाव से पहले ही भाजपा ने अपना खाता खोल दिया है।
चांगथांग जिले की समद-खरनाक सीट से भाजपा उम्मीदवार दोरजे अंगचुक निर्विरोध चुने गए हैं। भाजपा के पूर्व सांसद जम्यांग त्सेरिंग नामग्याल ने भी चुनावी मैदान में वापसी की है। उन्होंने लेह की सोलर कॉलोनी सीट से नामांकन भरा है। नामग्याल 2019 में अनुच्छेद 370 हटने के बाद लद्दाख का चेहरा बने थे। अब वो फिर से जमीनी राजनीति में उतरे हैं। 20 नवंबर को नाम वापसी की आखिरी तारीख है।















Join the discussion
Comments (0)