हिमाचल ON SALE क्या सच में बिक रहा है हिमाचल

17 नवंबर 2026 की है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र धर्मशाला के तपोवन में चल रहा है। सत्र के दूसरे दिन धर्मशाला से बीजेपी विधायक सुधीर शर्मा ने Rule 67 के तहत 'हिमाचल ON SALE' पर चर्चा शुरू की।
उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उनका कहना था कि सरकार प्रदेश की जमीन और संपत्तियों को औने-पौने दाम पर बेच रही है।
सुधीर शर्मा ने कहा कि अब मुख्यमंत्री और कांग्रेस सरकार के जाने का समय आ गया है।
सुधीर शर्मा ने क्या-क्या आरोप लगाए?
HPTDC की 18 संपत्तियां लीज पर
सुधीर शर्मा ने कहा कि सरकार ने HPTDC की 18 संपत्तियों को लीज पर देने का फैसला किया। जब HPTDC बोर्ड ने इसका विरोध किया, तो फिर सरकार ने किस आधार पर ये फैसला लिया? उन्होंने इसकी स्वतंत्र मूल्यांकन और वार्षिक राजस्व की जानकारी के लिए श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।
वन भूमि और जमीन का मामला
उन्होंने आरोप लगाया कि इको-टूरिज्म नीति की आड़ में त्रियुंड, धर्मकोट और नड्डी सहित विभिन्न क्षेत्रों में वन भूमि बाहरी लोगों को दे दी गई, जबकि स्थानीय लोगों के पारंपरिक अधिकारों की अनदेखी हुई। उन्होंने कांगड़ा एयरपोर्ट के आसपास भूमि खरीद के मामलों की SIT जांच जल्द पूरी करने और शिमला, सोलन, ऊना में भी ऐसी जांच कराने की मांग की।
उन्होंने पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय की भूमि, पच्छाद में 134 बीघा भूमि के आवंटन और शिमला बाईपास पर HIMUDA की व्यावसायिक संपत्ति को कथित रूप से बाजार मूल्य से 75 प्रतिशत कम कीमत पर निजी पक्ष को देने के मामले पर भी सरकार से जवाब मांगा।
शिमला में 30 करोड़ की रजिस्ट्री
सुधीर शर्मा ने शिमला में रातों-रात 30 करोड़ रुपये की रजिस्ट्री होने का आरोप लगाते हुए नियमों पर सवाल खड़े किए।
धर्मशाला स्टेडियम के नीचे फ्लैट
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम के नीचे बिना अनुमति फ्लैट बनाए जाने का मुद्दा भी उन्होंने सदन में उठाया।
हिमकेयर योजना का मुद्दा
सुधीर शर्मा ने कहा कि CM पिछले 4 साल से हिमकेयर में महिलाओं के गलत ऑपरेशन की बात कर रहे हैं, योजना बंद भी कर दी, लेकिन जिन अस्पतालों में ये हुआ, उन पर क्या कार्रवाई हुई?
CM सुक्खू और सरकार ने क्या जवाब दिया?
CM सुक्खू ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी के समय में ही हिमाचल ON SALE था। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए जमीन मुफ्त में दे दी थी।
सरकार की तरफ से डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने आरोपों को खारिज किया। वहीं सरकार ने वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र के लिए 8 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी दोबारा गठित की, जिसके अध्यक्ष मुकेश अग्निहोत्री हैं।
ये मुद्दा इतना बड़ा क्यों है?
दरअसल जयराम ठाकुर ने 16 नवंबर को ही कहा था कि ये कांग्रेस सरकार का आखिरी विधानसभा सत्र होगा। बीजेपी इस सत्र से लेकर अगले विधानसभा चुनाव तक भ्रष्टाचार, नशा, कानून व्यवस्था और हिमाचल ON SALE के मुद्दे पर सरकार को घेरेगी।
इसलिए ये सिर्फ एक बयान नहीं है, बल्कि बीजेपी की चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
कुछ सवाल - जवाब
सवाल हिमाचल ON SALE वाली खबर कब की है?
जवाब भाषण 17 नवंबर 2026 का है,
सवाल सुधीर शर्मा ने सबसे बड़ी मांग क्या की?
जवाब HPTDC की 18 संपत्तियों पर श्वेत पत्र जारी करने और निष्पक्ष जांच की मांग की।
सवाल सरकार ने क्या कदम उठाया?
जवाब वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र के लिए 8 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी बनाई।









Join the discussion
Comments (0)