राजस्थान में 37 जिलों में जिला प्रमुख चुनाव, कांग्रेस आगे
राजस्थान में आज पंचायत चुनाव का सबसे बड़ा दिन रहा।
37 जिलों में जिला प्रमुख का चुनाव हुआ। सुबह 11 बजे नामांकन, 1 बजे नाम वापसी और दोपहर 3 से 5 बजे तक मतदान हुआ। कांग्रेस को पहले से ही 23 जिलों में स्पष्ट बहुमत मिला हुआ था, BJP को सिर्फ 5 में। लेकिन BJP ने हार नहीं मानी और उन जिलों में सेंधमारी की कोशिश की जहां कांग्रेस बहुमत के करीब थी।
पूरे दिन जिला परिषद कार्यालयों के बाहर
गहमागहमी रही। विधायक, सांसद और बड़े नेता अपने-अपने सदस्यों को संभालने में लगे रहे। कई जगहों पर सदस्यों को होटलों में ठहराया गया था, ताकि टूट न जाएं।
जयपुर में कांग्रेस मजबूत
जयपुर में कांग्रेस ने यशवीर सूरा को उम्मीदवार बनाया। जयपुर में 57 में से 42 सीटें कांग्रेस के पास हैं। दौसा में बीना बैरवा और जैसलमेर में संतोष कुमारी बिना मुकाबले जीत गईं। बीकानेर, हनुमानगढ़, बूंदी, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ में भी कांग्रेस मजबूत है।















Join the discussion
Comments (0)