यूपी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 2026 अपना नाम ऐसे चेक करें 13.58 करोड़ मतदाता, 18 लाख नए नाम जुड़े

उत्तर प्रदेश में 17 नवंबर 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। यह सूची 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। चुनाव आयोग के अनुसार इस बार उत्तर प्रदेश में कुल मतदाता 13,58,68,905 हो गए हैं। अर्थात 13.58 करोड़ लोग अब मतदान कर सकेंगे।
अप्रैल 2026 में विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद मतदाता संख्या 13.39 करोड़ थी। अब इसमें 18,84,113 नए मतदाता जुड़े हैं। इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि महिला मतदाता सबसे अधिक बढ़ी हैं। महिला मतदाता 10,96,828 बढ़ी हैं और अब उनकी संख्या 6,20,06,353 हो गई है। पुरुष मतदाता 7,87,449 बढ़े हैं और अब उनकी संख्या 7,38,58,510 है। तीसरे लिंग के मतदाता 4,042 हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिंवा ने लखनऊ में लोक भवन में पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह ड्राफ्ट सूची है, अंतिम सूची नहीं है। यदि किसी का नाम कटा है या गलत है तो उसको सुधारने का मौका मिलेगा।
युवा मतदाता कम होने पर उठे सवाल
इस ड्राफ्ट सूची में एक चिंता वाली बात भी है। 18 से 19 वर्ष के युवा मतदाता कम हुए हैं। पहले 17,63,360 युवा मतदाता थे, अब 11,83,352 रह गए हैं। अर्थात 5,80,008 युवा मतदाता कम हो गए हैं।
इस पर विपक्ष सवाल उठा रहा है। समाजवादी पार्टी का कहना है कि युवा मतदाता का नाम क्यों काटा गया। चुनाव आयोग का कहना है कि जो लोग 18 वर्ष के नहीं हुए, या जिनके कागज सही नहीं थे, उनका नाम हटाया गया है। लेकिन यदि आप 18 वर्ष के हो गए हो और आपका नाम नहीं है तो आप प्रपत्र 6 भर कर नाम जुड़वा सकते हो।
अपना नाम कैसे देखें
अपना नाम देखना बहुत आसान है। आप मतदाता सेवा पोर्टल पर जाकर अपना मतदाता पहचान पत्र संख्या या नाम से देख सकते हो। या उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी देख सकते हो। ईसीआईएनईटी ऐप से भी नाम देख सकते हो। यदि इंटरनेट नहीं है तो अपने क्षेत्र के बूथ स्तरीय अधिकारी से पूछो, वह सूची लेकर आएगा।
यदि नाम नहीं मिला तो घबराओ मत। प्रपत्र 6 भरो, नाम जुड़ जाएगा। यदि नाम में वर्तनी गलत है, फोटो गलत है या पता बदलना है तो प्रपत्र 8 भरो। यदि किसी मृत व्यक्ति या स्थान बदलने वाले का नाम कटवाना है तो प्रपत्र 7 भरो।
चुनाव आयोग ने साफ कहा है, पहले नाम था और अब कटा है, तो भी प्रपत्र 6 से दोबारा आवेदन कर सकते हो। चुनाव आयोग ने उच्चतम न्यायालय को भी बताया है कि प्रपत्र 6 भरने पर सही मतदाता पर कोई मुकदमा नहीं होगा।
महत्वपूर्ण तिथि याद रखो
ड्राफ्ट सूची 17 नवंबर को आई है। दावा और आपत्ति 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक दे सकते हो। इसके लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर को हर मतदान केंद्र पर विशेष शिविर लगेगा। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। उत्तर प्रदेश में कुल 1,73,730 मतदान केंद्र हैं।
सभी दावों का निपटारा 28 दिसंबर तक हो जाएगा और अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को आएगी। उसी अंतिम सूची से 2027 का चुनाव होगा।
सियासत भी गर्म हुई
ड्राफ्ट सूची आते ही सियासत गर्म हो गई है। अखिलेश यादव ने कहा है कि हर वोट की जांच करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि प्रपत्र 6 में गड़बड़ करने वाले भ्रष्ट अधिकारी का अगला ठिकाना जेल होगा, नौकरी जाएगी, पेंशन और फंड रोका जाएगा और प्राथमिकी होगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हर नए नाम पर नजर रखेगी।
वहीं चुनाव आयोग ने कहा है कि सही मतदाता को डरने की जरूरत नहीं है। जो जागेगा, उसका वोट बचेगा। जो सोएगा, वह वोट खो देगा।
इसलिए आज ही अपना नाम देखो। अपने परिवार का नाम देखो। यदि गलती है तो 16 दिसंबर से पहले सुधार लो। क्योंकि वोट ही आपकी ताकत है।
कुछ सवाल - जवाब
सवाल यूपी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट कब आई?
जवाब 17 नवंबर 2026 को आई है। फाइनल लिस्ट 4 जनवरी 2027 को आएगी।
सवाल नाम नहीं है तो क्या करें?
जवाब फॉर्म 6 भर दो। आखिरी तारीख 16 दिसंबर 2026 है। कैंप 21, 22, 28, 29 नवंबर को लगेगा।









Join the discussion
Comments (0)