आगरा में विशाल दलित महासम्मेलन में अखिलेश यादव का दमदार भाषण, लाठी हारेगी लैपटॉप जीतेगा
About this video
आगरा के जीआईसी मैदान में हुए विशाल दलित महासम्मेलन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान किया।
उन्होंने कहा कि पीडीए का राज होगा तो सामाजिक न्याय का राज होगा, सबको हक और सम्मान मिलेगा।
सफाई कर्मचारियों के लिए कहा कि नेताजी ने संविदा पर सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की थी, आने वाले समय में समाजवादी सरकार उनके भविष्य को सुरक्षित करेगी, उनको निराश नहीं होना पड़ेगा।
आगरा के जूता कारीगरों और मजदूर भाइयों को भरोसा दिलाया कि 8 घंटे से ज्यादा काम कराने पर ओवर टाइम का भुगतान कराया जाएगा, ठेकेदारी की वजह से जो आर्थिक शोषण हो रहा है, उसको खत्म किया जाएगा। समाजवादी सरकार बनेगी तो मिनिमम वेजेस और ओवर टाइम दोनों देने का काम होगा।
जो प्रतिमाएं और मूर्तियां तोड़ी गई हैं, तोड़ने वालों को सजा मिलेगी और कोई भी प्रतिमा ना टूटे, इसके लिए कानूनी इंतजाम किया जाएगा।
सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार कहती है नौकरी दे रहे हैं, रोजगार दे रहे हैं, बड़े बड़े उद्योगपति बुलाए, लेकिन निवेश नहीं आया। समाजवादी सरकार आएगी तो सरकारी नौकरियों के जितने भी खाली पद हैं, उनको भरकर आरक्षण देने का काम करेगी।
एससी, एसटी समाज को आगे बढ़ाने के लिए विशेष पैकेज और विशेष बजट का इंतजाम किया जाएगा।
अंत में कहा कि जो लोग 2024 में हारे हैं, वो 2027 में भी हार के जाएंगे। इस बार दलित सम्मेलन की आवाज है, इस बार इनको दलित ही दलेगा।
आगरा को मेट्रो, आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे, रिंग रोड, 100 नंबर, 102 और 108 एंबुलेंस, लैपटॉप, ये सब समाजवादियों की देन है।
इसलिए इस बार - लाठी हारेगी, लैपटॉप जीतेगा।
वीडियो को पूरा देखें, लाइक करें और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।








