चंडीगढ़ में बज गया बिगुल 23 दिसंबर को मतदान 26 दिसंबर को परिणाम

चंडीगढ़ के लिए आज का दिन सबसे बड़ा है। राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. विजय देव ने आज चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। 23 दिसंबर को मतदान होगा और 26 दिसंबर को परिणाम आएंगे।
इसके साथ ही पूरे शहर में आज से ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। अब सरकारी उद्घाटन, नई योजनाओं की घोषणा और सरकारी खर्च पर रोक लग गई है।
पिछला चुनाव 24 दिसंबर 2021 को 35 वार्डों के लिए हुआ था। इस बार भी 35 वार्डों में ही चुनाव होगा। वार्डों के आरक्षण की लॉटरी पहले ही निकल चुकी है। वार्ड 1, 3, 4, 9, 15, 29 और 32 अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं। यह आरक्षण 2011 की जनगणना में अनुसूचित जाति की आबादी के प्रतिशत के आधार पर तय हुआ है।
खर्च सीमा बढ़ी, प्रचार के नए नियम
इस बार चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों के लिए खर्च सीमा बढ़ा दी है। अब कोई भी प्रत्याशी साढ़े सात लाख रुपये तक खर्च कर सकेगा। पिछले चुनाव में यह सीमा केवल पाँच लाख रुपये थी।















Join the discussion
Comments (0)