गुजरात में पूरी कैबिनेट का इस्तीफा अब होगा फेरबदल
गुजरात की राजनीति में
सबसे बड़ी खबर कैबिनेट फेरबदल की है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर राज्य के सभी मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला अचानक नहीं लिया गया, बल्कि इसके पीछे दिल्ली में हुई एक अहम बैठक है
जानकारी के अनुसार
दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के बीच लंबी बैठक हुई। इसी बैठक में यह तय हुआ कि पुरानी कैबिनेट को भंग करके नई टीम बनाई जाएगी। बैठक के बाद सभी मंत्रियों से इस्तीफा ले लिया गया।
पार्टी का मानना है
सरकार की छवि को नया रूप देना जरूरी है। पिछले कुछ समय से संगठन और सरकार के बीच तालमेल को लेकर चर्चा चल रही थी। कई मंत्रियों के कामकाज को लेकर भी सवाल उठ रहे थे। ऐसे में पार्टी नेतृत्व ने फैसला किया कि एक नई, युवा और सक्रिय टीम को मौका दिया जाए, जो आने वाले चुनावों और विकास के एजेंडे को तेजी से आगे बढ़ा सके।















Join the discussion
Comments (0)