उत्तराखंड में बीजेपी का 60+ सीट का लक्ष्य कांग्रेस ने उतारी प्रियंका राहुल की टीम
उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों बड़ी पार्टियों ने अभी से तैयारी तेज कर दी है।
हरिद्वार और देहरादून में हुई बैठकों से साफ हो गया है कि इस बार मुकाबला बहुत दिलचस्प होने वाला है।
हरिद्वार में बीजेपी की राज्य कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा - संगठन को मजबूत करो, अनुशासन रखो, एकजुट होकर लड़ो। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं। अगर संगठन मजबूत होगा तो चुनाव जीतना आसान होगा।
बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने 60 से ज्यादा सीट जीतने का लक्ष्य रखा। उत्तराखंड में कुल 70 सीटें हैं। ऐसे में 60+ का लक्ष्य बहुत बड़ा है। बीजेपी का कहना है कि उसे जनता के आशीर्वाद पर भरोसा है। सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है।















Join the discussion
Comments (0)