हरियाणा में जेजेपी ने बीजेपी से गठबंधन से किया इनकार कहा 2019 में मिलना गलती थी
हरियाणा की राजनीति में
जेजेपी के बयान ने हलचल मचा दी है। भिवानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भविष्य में बीजेपी से कोई गठबंधन नहीं होगा। उन्होंने साफ कहा कि 2019 में बीजेपी के साथ सरकार बनाना गलती थी।
दिग्विजय ने कहा कि इस गठबंधन से पार्टी की साफ छवि को नुकसान पहुंचा।
पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी थी। अब पार्टी अपने दम पर आगे बढ़ेगी और अपनी अलग पहचान बनाएगी।
बता दें कि दुष्यंत चौटाला 2019 से 2024 तक डिप्टी सीएम रहे थे। जेजेपी और बीजेपी ने मिलकर सरकार बनाई थी। लेकिन बाद में दोनों के बीच दूरियां बढ़ गईं और गठबंधन टूट गया। अब जेजेपी ने साफ कर दिया है कि वह दोबारा उस रास्ते पर नहीं जाएगी।















Join the discussion
Comments (0)