राजस्थान पंचायत हार के बाद बीजेपी ने मानी गलती बोली ओवरकॉन्फिडेंस से हारे
राजस्थान में पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद
बीजेपी में मंथन शुरू हो गया है। जयपुर में बीजेपी प्रभारी संजय भाटिया ने कहा कि पंचायत चुनाव में हार वेक-अप कॉल है। उन्होंने कहा कि जीत के बाद कार्यकर्ता ओवरकॉन्फिडेंट हो गए थे, संगठन में लापरवाही हुई।
भाटिया ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से बैठक की।
बैठक में हार के कारणों पर चर्चा हुई। अब समीक्षा होगी। हर जिले में हार की वजह पता की जाएगी। कहां संगठन कमजोर रहा, कहां कार्यकर्ता सक्रिय नहीं थे, कहां उम्मीदवार चयन में गलती हुई - इन सब पर रिपोर्ट मांगी गई है।
बीजेपी का कहना है
वह इस हार से सबक लेगी और जिला प्रमुख चुनाव में पूरी ताकत लगाएगी। पार्टी ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे ओवरकॉन्फिडेंस से बचें और जमीन पर काम करें।















Join the discussion
Comments (0)