हिमाचल में घाटे पर सियासी जंग जयराम बोले घाटा 43% बढ़ा
हिमाचल प्रदेश में राजकोषीय घाटे को लेकर सियासी जंग तेज हो गई है।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल का राजकोषीय घाटा 9,648 करोड़ रुपये से बढ़कर 13,836 करोड़ रुपये हो गया है। 8 महीने में 4,188 करोड़ रुपये यानी 43.4% की बढ़ोतरी हुई है।
जयराम ने कहा कि यह बहुत चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और समाज कल्याण के बजट में कटौती की गई है। इससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। अस्पतालों में दवाइयों की कमी, स्कूलों में शिक्षकों की कमी और ग्रामीण इलाकों में विकास के काम रुक गए हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार फिजूलखर्ची कर रही है,
लेकिन विकास के कामों पर पैसा नहीं खर्च हो रहा है। सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर यही हाल रहा तो हिमाचल कर्ज के बोझ में और दब जाएगा।
दूसरी तरफ
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के आर्मी और राफेल पर दिए बयान पर बीजेपी ने हमीरपुर और शिमला में प्रदर्शन किया। बीजेपी ने मंत्री को हटाने और माफी मांगने की मांग की। मंत्री का बयान 18 नवंबर को विधानसभा में दिया गया था, जिसे बाद में हटाया गया था।















Join the discussion
Comments (0)